फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राह इतनी ऊबड़-खाबड़... नाम रख दिया लंगड़ा गली

Mon, 18 May 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बेनीगंज की बदहाल गली। अमर उजाला
विज्ञापन
ऊबड़-खाबड़ राह चलनी इतनी मुश्किल हुई कि बेनीगंज वार्ड-74 की एक गली का नाम ही स्थानीय लोगों ने ‘लंगड़ा गली’ रखा दिया। यहां एक कदम भी सीधा चलना मुश्किल है। इसके बावजूद इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

गली में जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर ढाल आ जाती है। हालत यह है कि यहां ठेकेदारों ने सीवर लाइन डालने तक से मना कर दिया है।
करीब 15 फीट चौड़ी और 250 मीटर लंबी इस गली के लोग नगर निगम की अनदेखी से आहत हैं। यहां करीब 60 घर हैं। आए दिन कोई न कोई क्षतिग्रस्त मार्ग की वजह से चोटिल होता रहता है। यहां बिजली के खंभे तक नहीं लगे थे।
हाल ही में स्थानीय लोगों ने चंदा इकट्ठा करके कुछ खंभे लगवाए। गली की स्थिति बेहद खराब होने की वजह से ही जलकल विभाग ने सीवर लाइन डालने से मना कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सीवर लाइन नहीं पड़ सकती है तो सीवर टैक्स क्यों लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खराब हालत की वजह से लोगों ने लंगड़ा गली नाम रख दिया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी यहां की कच्ची सड़क नहीं बन सकी। - दिग्विजय सिंह, पार्षद, बेनीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें