the rice of quota got in godown of khalifa mandi
- फोटो : CITY DESK
कंट्रोल से मुफ्त वितरण के लिए निकाला गया 67 बोरी चावल खलीफा मंडी के एक व्यापारी के गोदाम में मिला है। इसके अलावा आठ बोरी चावल खुले में भी मिला है। इन पर एफसीआई की मुहर लगी है। ऐसे में कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है। व्यापारी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है। साथ ही जांच बैठा दी गई है कि यह चावल कहां से निकला है।
इन दिनों कंट्रोल से राशन कार्डधारकों को मुफत चावल का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए एफसीआई के गोदाम से चावल कंट्रोल तक पहुंचाया जा रहा है। इसी दौरान डीएम को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में चावल कंट्रोल न पहुंचकर खलीफा मंडी में पड़ा है। इस पर एसडीएम सदर की अगुवाई में सोमवार को मंडी में संबंधित व्यापारी के गोदाम पर छापेमारी की गई तो 67 बोरी चावल मिला। आठ बोरी और चावल भी मिला। हालांकि, व्यापारी का कहना था कि बारिश से बचाने के लिए कोटेदार ने रात में चावल से भरी बोरी यहां रख दी है। एसडीएम ने बताया कि व्यापारी और कोटेदार के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
the rice of quota got in godown of khalifa mandi- फोटो : CITY DESK