फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करने में भी लगा दिए 2 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के तमाम दिशा निर्देशों के बावजूद पुलिस महिला अपराध के मामलों को लेकर गंभीर नहीं हो रही है। ताजा मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र का है, जहां छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करने में भी पुलिस दो दिन तक आनाकानी करती रही। इस दौरान सुलह का दबाव भी बनाया गया। हालांकि परिवार वाले नहीं माने तब जाकर रिपोर्ट लिखी गई। धूमनगंज के नीवा की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने बताया कि 22 अप्रैल को वह घर से कुछ सामान लेने जा रही थी, तभी गांव के ही 2 युवकों ने उसका हाथ पकड़ लिया और गंदे कमेंट किए। उसने घर आकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी, लेकिन लोक लाज के डर से परिवार वाले चुप रहे। आरोप है कि 25 अप्रैल को वह घर के बाहर काम कर रही थी तभी फिर दोनों युवक आए और अश्लील टिप्पणी की। विरोध पर उसे पीटने लगे। शोरगुल सुनकर बाहर आई मां ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उस पर डंडे से वार किया जिससे उसका सिर फट गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची लेकिन जांच पड़ताल कर लौट गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर तहरीर भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि अगले दिन आरोपियों के परिवार वालों ने सुलह का दबाव बनाया। हालांकि परिवार वाले रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े रहे और तब जाकर नामजद एफआईआर दर्ज की गई। मामले में धूमनगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें