फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव कराना निर्वाचन आयोग का दायित्व: हाईकोर्ट

Thu, 19 May 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अदालत - फोटो : file
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना निर्वाचन आयोग का वैधानिक दायित्व है। अदालत उसके सामान्य कामकाज में दखल नहीं दे सकती है। यदि कोई आयोग की नीतियों को लेकर अदालत से आदेश चाहता है तो अपने तथ्य आयोग के समक्ष प्रत्यावेदन के माध्यम से रख सकता है। अदालत ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति वीके शुक्ला और न्यायमूर्ति यूसी श्रीवास्तव की खंडपीठ ने बदायूं के मुकेश की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निरीक्षण दिया।
विज्ञापन


याचिका में मांग की गई थी कि एमएलसी के चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित किया गया, जिसकी वजह से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाया। कोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना निर्वाचन आयोग का दायित्व है। आयोग को ऐसा करने के लिए सभी अधिकार प्राप्त हैं। वह स्वयं एक वैधानिक संस्था है। एमएलसी का चुनाव संपन्न हो चुका है और यदि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी थी तो याची निर्वाचन आयोग को प्रत्यावेदन दे सकता है। चुनाव को लेकर हाईकोर्ट सामान्य निर्देश जारी नहीं करेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें