फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव मुक्त परीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने मांगे सुझाव

Tue, 17 May 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड और विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थी तनाव मुक्त परीक्षा प्रणाली के लिए प्रधानमंत्री को सीधे सुझाव भेज सकते हैं। प्रधानमंत्री ने देश और शिक्षण संस्थानों के विकास तथा नीति निर्धारण में युवाओं से सुझाव मांगे हैं। इसमें चिंता मुक्त परीक्षा और स्टार्ट-अप योजना पर विशेष फोकस है। इसके लिए छात्र-छात्राआें को ‘नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप’ डाउनलोड करना होगा। परीक्षाआें को लेकर तनाव तथा युवाओं के अवसाद में जाने और आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर प्रधानमंत्री की इस पहल से काफी उम्मीदें जुड़ गई हैं। नीति निर्धारण में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालयों और कालेजाें को भी निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए यूजीसी की ओर से विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के परिणाम रविवार को घोषित हुए। सीआईएससीई के रिजल्ट छह मई को घोषित हो चुके हैं। अब 20 मई को सीबीएसई का बारहवीं का परिणाम घोषित होगा। इसी को ध्यान में रखकर पिछले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तनावमुक्त और चिंतामुक्त परीक्षा तथा स्टार्ट-अप योजना पर सुझाव भेजने की अपील की। यूजीसी की वेबसाइट पर विश्वविद्यालयों को लिखे गए पत्र के साथ प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ की पूरी रिपोर्ट भी है। उसमें प्रधानमंत्री ने स्वच्छता, स्टार्ट-अप आदि योजनाओं की सफलता में युवाओं के सुझाव और भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की है। इसी क्रम में उन्होंने सफल युवाओं से अपील की है कि ‘परीक्षा के दिन कैसे गुजारे हैं, परिवार में क्या माहौल रहा, गुरुजनों-शिक्षकों की क्या भूमिका रही, सीनियर्स ने किस तरह से मदद की’ आदि बिंदुओं पर अनुभव और सुझाव ऐप पर साझा करें। यूजीसी ने विश्वविद्यालयाें को पत्र लिखा है कि विद्यार्थियों को इस ऐप और प्रधानमंत्री की अपील के प्रति जागरूक किया जाए। कालेजों को भी इस मुहिम में शामिल करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें