फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मई को ही होगा अधिवक्ता संघ का चुनाव

Tue, 17 May 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव निर्धारित तिथि 27 मई को ही होगा। हाईकोर्ट ने चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए निर्देश दिया कि चुनाव समय से कराया जाए। चुनाव अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि चुनाव संपन्न कराने में पर्यवेक्षक का सहयोग करें। कोर्ट ने निबंधक अनूप कुमार गोयल को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता प्रभाकर अवस्थी के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 27 मई को घोषित किया गया था, मगर बाद में संघ के पदाधिकारियों में चुनाव तिथि को लेकर मतभेद पैदा हो गया। संघ के मंत्री और एल्डर कमेटी घोषित तिथि को ही चुनाव कराने के पक्ष मेें हैं, जबकि अध्यक्ष ने गर्मी और मतदाता सूची तैयार न होने का हवाला देते हुए चुनाव जुलाई में कराने की घोषणा की। इसे लेकर मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट ने चुनाव निर्धारित समय में कराने का निर्देश देते हुए अपना पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है तथा दोनों चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पर्यवेक्षक को चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें