फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: समय पर नहीं बन सका यमुना नदी पर पीपा पुल, आक्रोश

विज्ञापन
लालापुर। पीपा पुल न बनने से खाली पड़ा घाट
विज्ञापन
लालापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में यमुना घाट पर पीपा पुल का निर्माण कौशाम्बी जनपद के लोक निर्माण विभाग द्वारा अक्टूबर माह तक करा दिया जाता था। लेकिन, इस वर्ष अभी निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ है। ग्रामीणों ने कौशाम्बी जनपद सहित प्रयागराज जनपद के अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत कराया, परंतु आज तक किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नही दिया। जबकि इसी घाट पर बारह वर्ष पूर्व नाव डूबने से सात लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो स्टीमर व नाव से सवारियों को भर कर उतारा जा रहा है। साथ ही लालापुर क्षेत्र के अमिलिया तरहार गांव स्थित ऐतिहासिक मसुरिया धाम का मेला भी 11 नवंबर से शुरू होने वाला है। इसी घाट से सैकड़ों की संख्या में दर्शनार्थी दर्शन करने आते हैं। पीपा पुल बनने से मध्यप्रदेश से कौशाम्बी, कानपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद-अयोध्या जाने वाले छोटे वाहन प्रयागराज न जाकर शंकरगढ़ से प्रतापपुर होते हुए कौशाम्बी के रास्ते नेशनल हाइवे पर पहुंच जाते हैं।
इससे उनको 50 किमी की दूरी के साथ समय व ईंधन की बचत होती है। पीपा पुल बनने से कौशाम्बी जनपद से देशी गुड़, सब्जी आदि वस्तुओं का आयात शंकरगढ़, लालापुर, बारा, जसरा, नारीबारी सहित मध्य प्रदेश बार्डर से सटे गांवों और बाजारों में बढ़ जाता है। इससे ये वस्तुएं सस्ते दाम पर उपलब्ध हो जाती हैं।
विज्ञापन

साथ ही सरकारी कर्मचारी जो प्रतिदिन नाव से आते जाते है वो भी पुल बनने से समय से कार्यालय व घर पहुंच जाते है। भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी, डेराबारी के राम बाबू मिश्र, शेर बहादुर सिंह,चंद्र निधान पांडेय, विवेक उर्फ लाला शुक्ल, सूरज त्रिपाठी, पडुवा प्रधान दीपेश मिश्र, प्रधान प्रतापपुर राम करन निषाद, प्रधान लालापुर शंकरलाल पांडेय, नौडिया के सूरज शुक्ल, सेमरी तरहार के मनोज त्रिपाठी सहित जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव ने पत्र लिखकर जिलाधिकारी कौशाम्बी एवं प्रयागराज को समस्या से अवगत कराकर पीपा पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें