फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की सीबीआई जांच की याचिका पर पांच सप्ताह बाद होगी सुनवाई

Mon, 09 Oct 2023 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

याचिका पर सौरभ तिवारी, आर्य सुमन पांडेय, सीबीआई की तरफ से संजय कुमार यादव व राज्य सरकार की तरफ से अपर शासकीय अधिवक्ता ने पक्ष रखा।  तथ्यों के अनुसार वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में गत 26 मार्च 2023 को संदिग्ध हालत में आकांक्षा दुबे का शव पाया गया था।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे। फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने  भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार व विपक्षियों से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिका को पांच सप्ताह बाद सुनवाई के लिए पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र तथा न्यायमूर्ति विवेक सिंह की  खंडपीठ ने मृतका की मां मधु दूबे की आपराधिक याचिका पर दिया है।

विज्ञापन



याचिका पर सौरभ तिवारी, आर्य सुमन पांडेय, सीबीआई की तरफ से संजय कुमार यादव व राज्य सरकार की तरफ से अपर शासकीय अधिवक्ता ने पक्ष रखा।  तथ्यों के अनुसार वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में गत 26 मार्च 2023 को संदिग्ध हालत में आकांक्षा दुबे का शव पाया गया था। आकांक्षा दुबे के परिवार वालों ने भोजपुरी गायक समर सिंह पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने समर सिंह व एक अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अभी विवेचना जारी है। याची की मां मधु दूबे ने याचिका दायर कर पुलिस विवेचना पर सवाल उठाए हैं और सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें