फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवादी सरकार नहीं बनने देना चाहता विपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रवादी सरकार नहीं बनने देना चाहता विपक्ष
विज्ञापन

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को अंदावा स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में झारखंड के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकार न बने इसका पूरा प्रयास विपक्ष कर रहा है। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि भाजपा को विपक्ष की इस रणनीति से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। क्योंकि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की तमाम उपलब्धियां कार्यकर्ताओं के पास बताने के लिए है।
प्रयागराज महानगर, यमुनापार, गंगापार एवं कौशांबी के चुनाव संचालन समिति की बैठक में धर्मपाल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार विकास और सुशासन का रोल मॉडल बनकर उभरी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार एक बार फिर से बने इसके लिए हमें 24 घंटे कार्य करना होगा। कहा कि चुनाव जिताना संचालन समिति का कार्य है। सभी पदाधिकारियों को विजय का मंत्र देने के साथ उन्होंने प्रत्येक बूथ में शत प्रतिशत मतदान कराने और बूथ के त्रिदेव को सक्रिय करने के साथ चुनावी रणनीति तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश मेें भाजपा एक बार फिर से 325 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दुबे ने एवं संचालन काशी क्षेत्र महामंत्री संतोष पटेल ने किया। इस अवसर पर यमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारतीय, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, कौशांबी जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, अमरनाथ यादव, नागेश्वर, ओंकार केसरी, प्रभाशंकर पांडेय, शिवदत्त पटेल, दिलीप चतुर्वेदी, राजेश शुक्ला, अवधेश कुमार वैश्य, धर्मराज पाल, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें