फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सात सौ स्तंभों पर विराजमान होगा भजन संध्या का अष्टकोणीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
शृंग्वेरपुर धाम में निर्माणाधीन भजन संध्या स्थल का मुख्य केंद्र अष्टकोणीय भवन करीब सात सौ खंभों पर विराजमान होगा। गंगा के किनारे चल रहे निर्माण कार्य में खंभे धरातल से ऊपर लगभग आकार ले रहे हैं। धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि शृंग्वेरपुर धाम की पौराणिकता और पर्यटन को बढ़ाने के लिए प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्रालय ने धाम में भजन संध्या स्थल के स्थापना हेतु 11 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जिसे गंगा के तट पर स्नान घाट और श्मशान घाट के बीच करीब 70 मीटर लंबाई और चौड़ाई में बनाया जा रहा है। मौके का कार्य देख रहे वास्तुकार सुशील कुमार सिंह ने बताया कि भजन संध्या स्थल के मध्य अष्टकोणीय भवन होगा। गंगा की ओर अग्रिम पंक्ति में दोनों ओर आरती प्लेटफाॅर्म भजन संध्या को और भव्य बनाएंगे। जबकि स्थल के आरंभ में टाॅयलेट ब्लाॅक बनाया जाएगा। इससे उम्मीद है कि शीघ्र ही बनारस की तरह धाम में आरती शंख और घरियारी की गूंज सुनाई देगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें