फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आठ दिन से लापता बच्ची का खंडहर में मिला क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
मासूम का शव मिलने के बाद घटना स्थल का जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
आठ दिन से लापता ढाई साल की बच्ची का शव मंगलवार को घर से 500 मीटर दूर औधन गांव के मजरा गौहर अली का पूरा स्थित तालाब किनारे बने खंडहर के बेसमेंट में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पिता ने चूड़ी से शव की पहचान की है। घटना से पूरे गांव में रोष है।
विज्ञापन

प्रयागराज नैनी औद्योगिक क्षेत्र के बरामार गांव निवासी चमन कुमार चार मई को पत्नी वंदना, बेटी रिवांशी और बेटे रिवांश के साथ लोधौर गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में आए थे। रात में सत्यनारायण कथा और भंडारे के दौरान उनकी ढाई वर्षीय बेटी लापता हो गई थी। तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला था। पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तालाब और आसपास के खेतों में खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ की। घटना के बारे में गांव में अपहरण या जंगली जानवर के उठा ले जाने जैसी तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर कुछ बच्चे खेलते हुए खंडहर के बेसमेंट में पहुंचे। वहां कुत्तों को मंडराता देख पास जाकर देखा तो शव पड़ा मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पिता ने बेटी की पहचान की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव का एक पैर, घुटना और पंजा गायब था। सिर का हिस्सा भी क्षत-विक्षत था। सीओ अभिषेक सिंह ने फोरेंसिक टीम और पिपरी व सरायअकिल पुलिस के साथ जांच शुरू की। अभी तक घटना के बारे में कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

वर्जन
शव की शिनाख्त पिता ने की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। - अभिषेक सिंह, सीओ चायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें