फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय केस प्रयागराज में 

Sun, 04 Jul 2021 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जिले में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या प्रदेश में सबसे अधिक हो गई है। दूसरे नंबर पर राजधानी लखनऊ है। कहा जा रहा है कि लोगों की लापरवाही और प्रशासनिक ढिलाई की वजह से प्रयागराज में फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले यहां रोजाना दहाई के अंकों में मरीज मिल रहे हैं। जबकि, जांच कराने वालों की संख्या पहले के मुकाबले घट गई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को दोपहर तीन बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में सक्रिय केसों की संख्या 173 हो गई है। जबकि, लखनऊ में सक्रिय केस 163 ही हैं। जिले में अब तक 77 हजार, 181 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जबकि 1061 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। रविवार को भी नए कोरोना मरीजों की संख्या एक दिन पहले की तरह 14 रही।

यह मौजूदा हालात को गंभीर बना रही है। राजधानी छोड़ यूपी के अन्य जिलों में बेहद कम मरीज सामने आ रहे हैं। यह हाल तब है जब मरीजों की संख्या कम देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टेस्ट की संख्या घटा दी है। आशंका जताई जा रही है कि जिले में कोरोना अप्रैल की तरह फिर न रफ्तार पकड़ ले। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि मरीज कम होने के बाद जिस तरह से ढिलाई बरती जा रही है, उससे संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


14 नए संक्रमित मिले, नौ को मिली छुट्टी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कुल 14 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से नौ लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इनका होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि जिले में कुल 6099 लोगों की जांच की गई है। उसमें से 14 नए पॉजिटिव आए हैं। शनिवार को भी जिले में नए संक्रमितों की संख्या इतनी ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें