फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की कार का चार किमी तक किया था पीछा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की कार का चार किमी तक किया था पीछा
विज्ञापन

कारमालिक समेत तीन आरोपियों का नहीं मिला सुराग
प्रयागराज। पूरामुफ्ती में ब्रेजासवार युवकों ने चायल भाजपा विधायक संजय गुप्ता की कार का चार किमी तक पीछा किया था। काफी देर से उन्हें पीछे लगा देखने पर विधायक ने अपने सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी तो उन्होंने उनकी घेराबंदी की थी। इसके बाद ही कारसवार सुरक्षाकर्मियों को कुचलने की कोशिश करते हुए भाग निकले थे। इस बात का खुलासा गिरफ्तार किए गए आरोपी सलमान से पूछताछ में हुआ।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात हुई थी जब कौशाम्बी से लौटते वक्त विधायक की कार का ब्रेजाकार सवार तीन युवकों ने पीछा किया था। साथ ही रोकने पर सुरक्षाकर्मियों को कुचलने की कोशिश की थी। जानकारी पर हड़कंप मचने पर पुलिस ने रात में ही ताबड़तोड़ दबिश देकर सलमान निवासी बम्हरौली को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों समेत विधायक की कार का करीब चार किमी तक पीछा किया था। हालांकि उसका यह भी कहना था कि वह नहीं समझ पाए थे कि यह विधायक की गाड़ी है। पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया। उधर कारमालिक सिराज और घटना के वक्त कार में मौजूद सलीम और दानिश का पुलिस तीसरे दिन भी सुराग नहीं हासिल कर सकी। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें