फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के मामले की विशेष न्यायालय में हो सुनवाई, मजिस्ट्रेट ने लिखा जिला जज को पत्र

Tue, 27 Jul 2021 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : ब्यूरो/ गोरखपुर
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराए जाने को प्रस्तुत प्रार्थना पत्र की सुनवाई विशेष न्यायालय में किए जाने के लिए मजिस्ट्रेट ने जिला जज को पत्र लिखा है। सुनवाई की तारीख 30 जुलाई नियत की गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आरटीआई एक्टिविस्ट दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने केशव प्रसाद मौर्य के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आदेश पारित करने के लिए अदालत में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई । इसके उपरांत अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता सिंह ने जिला जज को एक पत्र लिखा कि केशव प्रसाद मौर्य, जिनके विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया है, वह विधान सभा के सदस्य हैं इसलिए इस प्रार्थना पत्र की सुनवाई का क्षेत्राधिकार इस न्यायालय को प्राप्त नहीं है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख नियत की है। संवाद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें