भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव इफ्फेर्वेसेंस 2022 के अंतिम दिन शनिवार की शाम गायक और संगीतकार दर्शन रावल के नाम रही। दर्शन रावल के गीतों का जादू टेक्नोक्रेट्स के सिर चढ़कर बोला।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव इफ्फेर्वेसेंस 2022 के अंतिम दिन शनिवार की शाम गायक और संगीतकार दर्शन रावल के नाम रही। दर्शन रावल के गीतों का जादू टेक्नोक्रेट्स के सिर चढ़कर बोला। इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका में रहा। वर्ष 2015 में सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म प्रेम रतन धन पायो के गाने ‘जब तुम चाहो’ गाने से दर्शन को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। शनिवार शाम वह ट्रिपलआईटी में मंच पहुंचे तो एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने सुनाए।
विज्ञापन
दर्शन ने अपने सुपरहिट गानों- तेरी आंखों में, मैं किसी और का, यार तेरी यारी, बारिश लेते आना, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, कभी जो बादल बरसे, जीना जीना, रब्बा मेहर कर, असल में, काश ऐसा भी होता, तू मिलेया, भुला दूंगा, सब तुम हो, यारा तेरी यारी, बारिश लेते आना, इश्क चढ़ा है आदि सुनाकर छात्रों को रोमांचित कर दिया। इसके बाद तो दर्शक फरमाइश करते रहे और वह गाने सुनाते रहे।
ये आयोजन भी हुए
दर्शन रावल के कार्यक्रम से पूर्व दिन में कार्पेडाइम, पेंटिग, आर्म रेस्लिंग, फोटो हंट/ पॉप क्विज, क्राफ्ट एरिया (शिल्प क्षेत्र), बिंदास बोल, ऑक्शन (नीलामी), डांस वेटल (नृत्य युद्ध), ओपन माइक जैसी प्रतियोगिताओं में सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया। रंगतरंगिणी में छात्रों ने बिंदास बोल (नुक्कड़ नाटक/नुक्कड़ नाटक) का आयोजन किया। ट्रिपलआईटी म्यूजिक सोसाइटी ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। संवाद