फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव और सिद्धार्थ नाथ के ‘घर’ में सबसे कम वोटिंग

Tue, 13 Mar 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में रविवार को हुए मतदान में दिग्गज लोगों को बूथ तक खींचने में नाकाम रहे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य का आवास शहर उत्तरी में है जहां सबसे कम वोटिंग हुई। और भी कई अन्य बड़े नेता इस विधानसभा के मतदाता हैं लेकिन वे अपने मोहल्ले के लोगों को बूथ तक ले जाने में असफल रहे।
विज्ञापन


फूलपुर लोकसभा सीट केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा से खाली हुई है। ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा सीधे तौर पर इस सीट से जुड़ी हुई है। इनके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ.सिद्धार्थ नाथ सिंह, डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, अनुग्रह नारायण सिंह समेत कई अन्य दिग्गज भी शहर उत्तरी के मतदाता हैं तथा उनका घर हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य कई शीर्ष नेताओं की सभाएं तथा रोड शो हुए। ऐसे में इस बार इस विधानसभा में मत प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन हर बार की तरह इस बार भी यहां के मतदाता घरों से नहीं निकले। प्रदेश में सबसे कम मतदान का रिकार्ड शहर उत्तरी के नाम ही है। इस बार वोटिंग और गिर गई। यहां पूरे क्षेत्र में 4,20,421 मतदाता हैं लेकिन इनमें से मात्र 95,794 यानी, 22.79 फीसदी लोगों ने मतदान किया। डॉ.सिद्धार्थनाथ सिंह शहर पश्चिमी से विधायक हैं। इसके अलावा केशव प्रसाद भी इस क्षेत्र से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। यानी, यह उनका पुराना क्षेत्र है लेकिन मतदान के मामले में यह क्षेत्र भी फिसड्डी रहा। यहां सबसे अधिक 4,26,500 मतदाता हैं लेकिन इनमें से मात्र 1,25,973 यानी, 29.54 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। वहीं फाफामऊ में 43.71, सोरांव में 46.36 तथा फूलपुर में 46.16 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 विधानसभावार मतदान

विधानसभा        कुल मतदाता        वोट पड़े        प्रतिशत
फाफामऊ        359702        1,57,211        43.71
सोरांव            368934        171048        46.36
विज्ञापन

फूलपुर            387986        179100        46.16
पश्चिमी        426500        125973        29.54
उत्तरी            420421        95794        22.79
कुल            1963543        729126        37.13

फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में मात्र 37.13 फीसदी मतदान हुआ है। प्रशासन ने रविवार को मतदान के बाद 37.39 प्रतिशत वोटिंग का दावा किया था लेकिन सही आंकड़ा सामने आने के बाद इसमें और कमी आ गई। कम मतदान प्रशासन और नेताओं के लिए पहले से चिंता का कारण बनी हुई है। ऐसे में नए आंकड़े ने परेशानी और बढ़ा दी है। वोटिंग के मामले में शहर उत्तरी के लोग फिसड्डी रहे। हालांकि, शहर उत्तरी ही एक मात्र विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां पांच मत थर्ड जेंडर के भी पड़े हैं। लोकसभा में कुल 19,63,543 मतदाता हैं। इनमें से मात्र 7,29,126 ने ही वोट डाले। फूलपुर लोकसभा में यह अब तक सबसे कम मतदान है।

हर क्षेत्र में महिलाओं ने कदम बढ़ाया है लेकिन मतदान के मामले में महिलाएं सुस्त निकलीं। जबकि, मतदान के दिन महिलाएं बूथ तक पहुंचें इसके लिए प्रशासन के अलावा प्रत्याशियों की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे लेकिन मात्र 34.98 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशत 38.90 प्रतिशत रहा। शहर उत्तरी में तो 1,87,122 में से मात्र 35,642 यानी 19.05 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। शहर पश्चिमी में भी 1,91,608 में से 48,349 यानी, 25.23 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं महिलाओं का मत प्रतिशत फाफामऊ में 42.63, सोरांव में 46.37 तथा फूलपुर में 44.66 रही। सोरांव में पुरुषों का मत प्रतिशत भी 46.37 फीसदी रहा।

महिलाओं का मतदान
विधानसभा        कुल महिला मतदाता    वोट पड़े    प्रतिशत    
फाफामऊ        163793            69823    42.63
सोरांव            169184            78443    46.37
फूलपुर            172454            77014    44.66
पश्चिमी        191608            48349    25.23
उत्तरी            187122            35642    19.05
कुल            884161            309271    34.98


फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 198 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इनमें से फाफामऊ ममें 15, सोरांव में 26, फूलपुर में 55, पश्चिमी में 36 तथा उत्तरी में सबसे अधिक 66 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इनमें से शहर उत्तरी में मात्र पांच ने मतदान किया। अन्य चार में किसी ने वोट नहीं डाला।

सोमवार तक पहुंचे थे 332 पोस्टल वोट
 फूलपुर लोकसभा में कुल 2867 सर्विस वोटर हैं। सोमवार शाम तक 332 पोस्टल वोट पहुंच गए थे। मतगणना से पहले इनकी संख्या बढ़ सकती है। बुधवार को सबसे पहले इन्हीं मतों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम में पड़े मतों की गणना होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें