फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट पर टिड्डी दल ने रोकी बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट की राह

Sat, 27 Jun 2020 12:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
बंगलूरू से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट की राह शुक्रवार को टिड्डी दल ने रोक ली। तकरीबन सवा घंटे तक निजी विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट आसमान में ही चक्कर काटती रही। एयरपोर्ट के रनवे से टिड्डियों के हटने के बाद फ्लाइट ने यहां दिन में 2:20 पर लैंड किया। प्लेन में बैठे यात्री भी फ्लाइट के प्रयागराज तक के सफर का ज्यादा समय लेने की वजह से परेशान हो गए।
विज्ञापन


बंगलूरू से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट का यहां आने का समय दिन में 1:00 बजे है। शुक्रवार को यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 10:40 बजे बंगलूरू से प्रयागराज के लिए उड़ी। फ्लाइट अपने समय पर ही प्रयागराज में लैंड होनी थी, लेकिन एयरपोर्ट के रनवे पर दिन में 1:00 बजे के आसपास टिड्डी दल आ जाने की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को रनवे पर लेने से मना कर दिया।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसकी सूचना इंडिगो के पायलट को दी। इस बीच विमान प्रयागराज के काफी करीब भी आ चुका था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा सूचना मिलने के बाद इंडिगो की फ्लाइट ने आसमान पर भी चक्कर काटना शुरू कर दिया। टिड्डी दल के हटने के बाद ही दिन में 2:20 पर बंगलूरू फ्लाइट यहां लैंड हुई।
विज्ञापन


विलंब से आने की वजह से प्रयागराज से भी यह फ्लाइट तकरीबन 1.10 घंटे की देरी से दिन में 3:00 बजे यहां से बंगलूरू के लिए रवाना हुई। जबकि इसकी रवानगी का समय दिन में 1:50 बजे है। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने बताया कि टिड्डी दल की वजह से फ्लाइट को उतारना सुरक्षित नहीं था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें