फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे किया धमाल और बोले, ‘शानदार है कार्निवाल’

Fri, 06 Nov 2015 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। दीपपर्व से पहले ‘अमर उजाला कार्निवाल’ के दूसरे दिन भी शहरियों को जमकर धमाल और मौज-मस्ती करने का मौका मिला। दुल्हन की तरह सजे सिविल लाइंस की सड़कों पर रंगबिरंगे परिधान में क्लाउन, सजे हुए हाथी, ऊंट, घोड़े, डिजाइनर एवं डेकोरेटेड रिक्शा और बग्घी की शानदार शाही सवारी निकली जिसका बच्चों ही नहीं बड़ों ने भी लुत्फ लिया।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ और ‘सॉलिटेयर वैली’ की ओर से आयोजित कार्निवाल में शानदार शापिंग संग अनलिमिटेड मस्ती, धमाल का यह सिलसिला आठ नवंबर तक जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को एक तरफ बच्चे और बड़े सिविल लाइंस की सड़कों पर शाही सवारी का लुत्फ उठाते रहे तो दूसरी ओर मंच पर भी धमाल होता रहा। प्रिंस, इली, आलमीन, आयुष मिश्र, रवि चौरसिया, आदित्य त्रिपाठी, रिशिका, मनीषा, मुकेश, अक्षत गुप्ता ने मंच पर फिल्मी गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी तो शेरन्या के गीत और अदिति एवं पीहू की कविता ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

उत्साहित दर्शकों से उन्हें खूब वाहवाही मिली और माहौल तालियों की आवाज से गूंजता रहा। सभी प्रतिभागियों को सिटी स्टाइल की ओर से गिफ्ट हैंपर दिए गए। समापन भी रॉक बैंड के साथ शानदार रहा। इस दौरान रेडियो पार्टनर बिग एफएम के आरजे निवेश की मंच पर उपस्थिति ने समा बांध दिया।
विज्ञापन


कार्निवाल के तहत सरप्राइज गिफ्ट के साथ सौगात समेटने की भी होड़ मची। सहयोगी प्रतिष्ठानों पर मनपसंद शापिंग के साथ लकी ड्रॉ निकाले गए। विजेताओं के नाम शुक्रवार शाम मंच से घोषित जाएंगे। साथ ही ‘अमर उजाला’ कार्यालय से भी फोन के माध्यम से उन्हें सूचित किया जाएगा।

कार्निवाल मंच पर दर्शकों के लिए तरह-तरह के आकर्षक इनाम की व्यवस्था है। अपनी हाजिरजवाबी से आप भी आकर्षक  इनाम जीत सकेंगे। तरह-तरह के स्टेज शो में ग्रुप डांस, रॉक बैंड शो, म्युजिकल नाइट, फैशन शो, मिमिक्री सहित अन्य कार्यक्रमों में शहर की प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।
दिवाली शॉपिंग कार्निवाल में किसी भी तरह की भागीदारी सहित कार्निवाल मंच पर रॉक बैंड या किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभाशाली और सुपरिचित कलाकार मोबाइल फोन नंबर ‘8392953551’ या ‘8393946761’ पर संपर्क कर सकते हैं।

शॉपिंग कार्निवाल के साथ पूरे परिवार की मौज का भी पूरा इंतजाम है। मनोरंजन की सूची को और खास बनाते हुए हाथी, घोड़े, ऊंट के अतिरिक्त बग्घी की शाही सवारी का नि:शुल्क लुत्फ लिया जा सकता है। कार्निवाल में पहुंचने वाले बच्चों के बीच फ्री गुब्बारे और टाफियां भी बांटी गईं। सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक के समीप बच्चों के लिए तरह-तरह के झूलों, बाउंसी, ट्वाय ट्रेन के साथ ‘किड्स जोन’ बना है। इसके लिए आपको ‘अमर उजाला’ या ‘कॉम्पैक्ट’ में प्रकाशित कूपन काटकर साथ लाना होगा।
गोल्ड पार्टनर
मैजिक ब्रिक्स, टीवीएस जुपिटर-ग्रीनलैंड मोटर्स, ड्रीम एडवांटेज, सिटिजन हाउसिंग
सिल्वर पार्टनर
टून्ज, रूपलक्ष्मी किड्स वियर, काशी आर्नामेंट-सिविल लाइंस, युनाइटेड बजाज, मोतीलाल फर्नीचर, मारुति सुजुकी नेक्सा, मेट्रो इन्फ्रा ग्रुप, फायर ऐंड नाइट, यामहा-उत्तम मोटर्स, मारुति सुजुकी-ग्रीनलैंड मोटर्स, सनशाइन, नारायण ग्रुप, शक्ति कोचिंग, लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल, वर्धमान कॉलोनाइजर्स, हंस वाहिनी पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट, ज्वैलर्स भगत नारायण-जय नारायण, आशा ऐंड कंपनी
विज्ञापन

0 बैंकिंग पार्टनर/इलाहाबाद बैंक
0 गिफ्ट पार्टनर/तनिष्क/सिटी स्टाइल
0 आउटडोर पार्टनर/साकेट आउटडोर
0 एफएम पार्टनर/92.7 बिग एफएम
0 किड्स जोन पार्टनर/लिलीपुट
0 आतिशबाजी पार्टनर/कादिर भाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें