फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज पर दी गई जमीन का होगा नवीनीकरण

Sun, 03 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कैंट क्षेत्र में लीज पर दी गई जमीनों का नवीनीकरण किया जाएगा। बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी भी दे दी गई। बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक जिन जमीनों की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है, उनके नवीनीकरण का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा। बोर्ड बैठक में कैंट एरिया के चहुंमुखी विकास के लिए बोर्ड उपाध्यक्ष अरुण सोनकर की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन


कमेटी में बोर्ड उपाध्यक्ष के अलावा सभी सात निर्वाचित सदस्यों, सेना अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर कपूर, दुर्ग अभियंता कर्नल केपी सिंह को नामित किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष सब एरिया कमांडर मेजर जनरल प्रेम सागर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैं ट क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक सड़कों, नाले नालियों के निर्माण को मंजूरी दी गई। बैठक में कैंट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान संचालित करने पर जोर दिया गया। सहमति बनी कि आगामी दस मई से कैंट क्षेत्र में प्रत्येक घरों से कूड़ा इकट्ठा कर उसे निस्तारित किया जाएगा।

बोर्ड बैठक में वित्त एवं भवन निर्माण जैसी कई समितियों का गठन होना था, लेकिन उपाध्यक्ष समेत पांच सदस्यों की अनुपस्थिति के चलते समितियों का गठन नहीं हो पाया। बैठक में कर्नल एमके सिंह, कर्नल राहुल, बोर्ड सीईओ शालिनी पांडेय, सदस्य मुकेश कुमार एवं रंजना उपस्थित थी।
विज्ञापन


बोर्ड की पहली महत्वपूर्ण बैठक से उपाध्यक्ष अरुण कुमार समेत पांच सदस्य अनुपस्थित थी रहे। बैठक में महज मुकेश कुमार यादव व रंजना को छोड़कर कोई उपस्थित नहीं था। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक निर्वाचित सदस्यों में शामिल कुसुमलता, जीतेंद्र कुमार, जानी बाबू सोनकर एवं प्रीति जैसवार बैठक से अनुपस्थित रहीं। हालांकि, अनुपस्थिति को लेकर जब बोर्ड उपाध्यक्ष अरुण कुमार सोनकर से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि पिता के अस्वस्थ होने के चलते वाराणसी में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें