क्षेत्र के बीकर में शुक्रवार को बिजली का बिल न जमा करने वालों के कनेक्शन काटे गए। जिस वजह से ग्रामीणों ने शनिवार को अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले गांव से रैली निकाली। रैली भीटा विद्युत उपकेंद्र पहुंची। यहां नारेबाजी की गई। विभाग का अधिकारियों के न होने पर वह घूरपुर थाने पहुंच गए।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनका ज्ञापन कोई नहीं लेगा तब तक वह बैठे रहेंगे। लगभग एक घंटे बाद थाना प्रभारी दिनेश सिंह पहुंचे तो उन्होंने मजदूर नेताओं का ज्ञापन लिया। मजदूरों ने मांग की है कि जिस तरह दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ आदि कई प्रांतों में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त में दी जा रही हैं, उसी तरह उत्तर प्रदेश की सरकार को भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बिजली देना चाहिए।
स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। यह भी कहा कि 2019 से यमुना के घाटों को बंद कर दिया गया। उक्त आदेश को रद्द किया जाए। धरने की अगुवाई राजकुमार पथिक, विनोद शैलानी, सुरेश कुमार निषाद, सुरेश चंद्र ने की।