फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उड़ाकर किया मतदान के लिए प्रेरित

Sun, 05 Feb 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मतदान के लिए वोटरों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार को संगम तट पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता समेत आरएएफ और पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने भी पतंग उड़ाकर वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया। महोत्सव में पांच सौ पतंगबाजों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी ने संगम तट पर उपस्थित लोगों को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। शटलर अभिन्न श्याम गुप्ता ने कहा कि युवा मतदान के लिए आगे आएं और अपने परिवार वालों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभिन्न ने यह भी कहा कि मतदाता बिना प्रलोभन के मतदान करें, तभी एक अच्छे राष्ट्र की स्थापना होगी। आरएएफ के कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की स्थापना होगी और भ्रष्टाचार मिटेगा। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अनिल ने वोटरों से अपील की कि मतदान के दिन बूथ तक जरूर जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान सेना के बैंड ने विशेष धुन बजाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति गीत के माध्यम से लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस के छात्रों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संगम और आसपास के क्षेत्र में सेना ने फ्लैग मार्च कर मतदान का संदेश दिया। गायक मनोज गुप्ता ने ‘चलो साथियों चलो रे बंधु फर्ज निभाना है, 23 फरवरी को हमको पोलिंग बूथ पर जाना है।’ जैसे गीत सुनाकर लोगों से मतदान की अपील की। रेडियो जॉकी गोविंद ने भी सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया। संचालन रंजना त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें