फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब छह घंटे लग सकता है प्रयागराज से वाराणसी का सफर

Thu, 30 Jul 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज वाराणसी हाईवे पर कांवड़ यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले गुजरती रोडवेज की बस= स्रोत सं
विज्ञापन
सड़क मार्ग से वाराणसी तक सफर करने वालों को समय से पहले घर से निकलना होगा। सावन महीने में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर वनवे रहेगा। ऐसे में सवारी वाहन फाफामऊ से सहसों होकर वाराणसी जाएगी। 29 जुलाई की रात से नया रूट प्लान लागू कर दिया गया है। 30 जुलाई से शुरू होने वाले सावन माह के कारण प्रयागराज-वाराणसी मार्ग की उत्तर पटरी कांवड़ियों के लिए पूरी तरह खाली रहेगी। दूसरी पटरी पर केवल छोटे तीन और चार पहिया वाहन चल सकेंगे लेकिन वो भी काफी धीमी रफ्तार में।
विज्ञापन

प्रयागराज-वाराणसी के 08 लेन रोड पर जगह-जगह खुले कट्स को बैरिकेडिंग कर बुधवार की रात से बंद कर दिया गया। इसके साथ ही जगह-जगह बैरियर भी लगाए गए हैं। ऐसा वाहनों के दूसरे लेन में आने से रोकने के लिए किया गया है।
सुरक्षा के लिहाज से हंडिया से आगे वाराणसी तक प्रयागराज-वाराणसी हाईवे को तीन जोन और छह सेक्टरों में बांटा गया है। शहर से झूंसी होकर जाने वाले ट्रक और बसें अब फाफामऊ, कोखराज, सहसों, मुंगरा-बादशाहपुर, और जौनपुर होकर वाराणसी जाएंगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार वाराणसी से आने वाले वाहनों को भी हाईवे से मोड़ दिया जाएगा। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे बंद होने से प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को करीब एक माह तक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
साथ ही यात्रा के लिए पहले से ज्यादा समय भी देना होगा। प्रयागराज से वाराणसी पहुंचने में अब तकरीबन साढ़े पांच से छह घंटे लगेंगे। थानाध्यक्ष झूंसी महेश मिश्र का कहना है कि कांवड़ मार्ग से दो पहिया वाहनों को आवागमन के लिए छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें