फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही दस करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार पर पड़ा असर

Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
डीजल मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से टीडीएस समाप्त करने आदि मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों का देशव्यापी चक्काजाम शुक्रवार से शुरू हो गया। चक्काजाम के पहले दिन ट्रांसपोटर्स ने बाहरी ट्रकों में लोडिंग, अनलोडिंग आदि की छूट भी दी, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि अब शनिवार से छूट नहीं दी जाएगी। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में तकरीबन पूरी बंदी रही। एक अनुमान के मुताबिक पहले दिन तमाम ट्रकों के न चलने की वजह से तकरीबन 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ। हालांकि अगर चक्काजाम तीन-चार दिन और चला तो मुश्किलें खड़ी हो सकती है। शहर में चल रहे विकास कार्यों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर शुरू हुए देशव्यापी चक्काजाम की इलाहाबाद में इलाहाबाद ट्रक एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अगुवाई कर रहा है। एसोसिएशन की ओर से पूर्व में ही स्पष्ट किया गया है कि हड़ताल के दौरान कच्चे माल और आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही नहीं रोकी जाएगी। शुक्रवार को ऐसा ही हुआ। सब्जी, फल, दूध एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं वाले ट्रकों की आवाजाही हुई। मुंडेरा मंडी में भी फल, सब्जी लेकर दिन भर में कई छोटे-बड़े ट्रकों का आवागमन हुआ। उधर मुट्ठीगंज की बात करें तो यहां ज्यादातर ट्रांसपोर्टरों के ऑफिस खुले रहे। इसी क्रम में ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्टरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। यहां ट्रांसपोर्टरों के काफी ट्रक दिन भर खड़े रहे। इस दौरान एसोसिएशन के बैनर तले हुई बैठक में हड़ताल को आगे भी सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने कहा कि संगठन की एकजुटता बनाकर अपने व्यवसाय के प्रति सजगतापूर्वक हड़ताल को सफल बनाना है। इस दौरान अनिल चौरसिया, तुफैल अहमद, कुलदीप मिश्र, बृजेश यादव, राजेश सिंह, सोम बाबू, अनुज जायसवाल, रविंद्र कुशवाहा, राजेश धवन, अजीत जायसवाल, कमलेश अग्रवाल, मोनू शर्मा, अनीस जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



ट्रांसपोटरों की प्रमुख मांगे
0 पारदर्शी टोल नीति बनाई जाए एवं देश टोल मुक्त हो।
0 थर्ड पार्टी प्रीमियम में वार्षिक वृद्धि कम की जाए।
0 जीएसटी और ई-वे बिल का ट्रांसपोर्टर्स पर सरलीकरण किया जाए।
0 बसों और पर्यटन वाहनों के लिए नेशनल परमिट दिया जाए।
0 थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम निर्धारण में पारदर्शिता तथा जीएसटी में दी जाए छूट।
0 ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से टीडीएस किया जाए समाप्त।
0 आरटीओ, पुलिस, सेल टैक्स द्वारा सड़क पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न को रोका जाए।
0 इलाहाबाद में टीपी नगर आने-जाने वाले वाहनों पर 24 घंटे की हटाई जाए नो इंट्री।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें