फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने मांगी सांसदों, विधायकों पर दर्ज मुकदमों की जानकारी

Thu, 28 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अदालत - फोटो : file
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों की जानकारी मांगी है। पूछा है कि कितने सांसदों, विधायकों, एमएलसी पर आपराधिक मुकदमे हैं। उन मुकदमों की मौजूदा स्थिति, जांच और ट्रायल की स्थिति भी बताने को कहा है। मामले की सुनवाई चार अगस्त को होगी। अधिवक्ता आशुतोष गुप्ता ने इस मामले में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका पर न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति सुनीता अग्र्रवाल की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के 36 सांसदों, 182 विधायकों और 22 एमएलसी के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सुप्रीमकोर्ट ने सांसदों, विधायकों पर दर्ज मुकदमों का एक वर्ष के भीतर निस्तारण करने का आदेश दिया है। मांग की गई है कि सुप्रीमकोर्ट के निर्णय का पालन करते हुए इन मुकदमों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए। प्रदेश सरकार ने याचिका में लगाए गए आरोपों को स्वीकार किया है। कोर्ट ने अगली तारीख पर सांसदों, विधायकों पर दर्ज आपराधिक मुकदमों की जानकारी और उनके निस्तारण हेतु किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें