फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उधारी मांगने गई युवती को पड़ोसी ने पीटा, आहत होकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र बुदांवा गांव के लोहरा में शुक्रवार को उधारी के दो सौ रुपये मांगने पर पड़ोसी ने 18 वर्षीय युवती से मारपीट की। मारपीट से आहत युवती ने सुबह फंदे पर लटक कर जान दे दी। युवती की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा कि मृतका ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी सोनम (18) पुत्री सुब्बे लाल पटेल ने अपने पड़ोसी को दो सौ रुपये उधार दिए थे। शुक्रवार की सुबह वह उससे रुपये मांगने गई। पड़ोसी वीरेंद्र पटेल व उसकी पत्नी रचना पटेल ने पैसे के विवाद में मारपीट की। मारपीट से आहत होकर युवती ने घर में सुबह आठ बजे फंदे पर लटक कर जान दे दी।
सूचना पर पहुंचे मामा व अन्य परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामा राजेंद्र पटेल ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही पड़ोसी दंपती पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोनम के पिता कई वर्षों से लापता हैं वह अपनी मां के साथ नानी के साथ रहती थी। वह दो बहनों में छोटी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें