धूमनगंज में पार्टी के बहाने बुलाकर 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दोस्त ने पहले उसे जबरन शराब पिलाई और फिर अपने तीन साथियों संग मिलकर दरिंदगी की। घटनास्थल से किसी तरह निकलकर युवती बदहवास हालत में थाने पहुंची और फिर पुलिस को जानकारी दी। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।
करेली के बेनीगंज में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ब्यूटीशियन का काम करती है। शादी समारोह में जाने के दौरान ही उसकी मुलाकात धूमनगंज निवासी एक युवक से हुई थी। जिसके बाद उनके बीच मेलजोल बढ़ गया।