फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को योगदानों को याद किया

Thu, 09 Jul 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की आठवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों की ओर से याद किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर फूल चढ़ाए गए।
विज्ञापन


समाजवादी पाट्री के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री समाज के सभी वर्गों की आवाज थे। देश की एकता और अखंडता को उन्होंने बनाए रखा। सपा विधायक सत्यवीर मुन्ना ने कहा कि उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर राजघाट तक पदयात्रा निकालकर देश में परिवर्तन की संस्कृति के निर्माण की राह दिखाई। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। सभा में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, समर बहादुर सिंह, प्रवक्ता दान बहादुर, चंद्रशेखर तिवारी, गुलाब सिंह यादव, विनय कुशवाहा, संतोष यादव, संतोष सक्सेना, महबूब उस्मानी, अन्नत बहादुर यादव, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री को सपाइयों ने कचहरी पर भी याद किया गया। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने उनके योगदानों को याद किया। इसके अलावा छुन्नन गुरू स्मारक समिति और समाजवादी छात्र की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर जिया कौनेन रिजवी, अखिलेश गुप्ता, अभिषेक यादव, आलोक सिंह, अजीत यादव, अवनीश यादव, प्रिंस सिंह बागी, देव बोस, धीरेंद्र प्रताप सिंह, बलवंत यादव, मेराज सिद्दकी, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर स्वरूपरानी मेडिकल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर छोटा बघाड़ा में हुई बैठक में लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं। इसमें डॉ.अच्छे लाल यादव, कुलदीप सिंह यादव, विजय बहादुर सिंह पटेल, जमील अहमद आदि शामिल थे। समाजवादी मूवमेंट के लोगों ने नया कटरा में उनकी पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसमें संसार सिंह, यजुश राय, दिनेश सक्सेना, पंकज पैंगोरिया, नंद कुमार द्विवेदी, विजय यादव, गोपेश सोनकर, आनंद मणि त्रिपाठी, केपी सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें