फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए उड़ान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू हुई दिल्ली की भी उड़ान
विज्ञापन

पहले दिन प्लेन ढाई घंटे लेट
- एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली के कुल 57 यात्रियों का हुआ आवागमन
- बंगलूरू फ्लाइट से आए 113 गए 35 यात्री, मुंबई की फ्लाइट रही निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दो माह के बाद प्रयागराज से दिल्ली के लिए भी उड़ान शुरू हो गई। 25 मार्च 2020 से बंद चल रही एयर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार शाम 6.15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड हुई। हालांकि, दो माह के बाद आई यह फ्लाइट यहां विलंब से पहुंची। यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय दिन में 3.55 बजे की बजाय शाम 6.30 बजे यहां से उड़ी। इस फ्लाइट से कुल 57 यात्रियों का आवागमन हुआ।
एयर इंडिया की फ्लाइट के अलावा मंगलवार को बंगलूरू की भी फ्लाइट आई। निजी विमानन कंपनी इंडिगो की इस फ्लाइट से कुल 148 यात्रियों का आवागमन हुआ। सोमवार की तरह मंगलवार को भी बंगलूरू से आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। इस फ्लाइट से 113 यात्री यहां आए, जबकि जाने वालों की संख्या 35 ही रही। 180 सीट वाली इंडिगो की एयर बस में पर्याप्त जगह होने की वजह से सोमवार को तीन सीट में एक ही यात्री बैठा। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो गया। उधर, एयरपोर्ट पर मुंबई से आने वाली फ्लाइट नहीं आई। हालांकि, इसके न आने की सूचना तमाम यात्रियों को एक दिन पूर्व ही दे गई थी। फिर भी इस फ्लाइट के कुछ यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए। बाद में उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल महाराष्ट्र सरकार द्वारा सीमित संख्या में ही मुंबई आने वाली फ्लाइट को उतरने की मंजूरी दी गई है। पहले मुंबई उड़ान नियमित चलनी थी, लेकिन 31 मई तक एक-एक दिन के अंतराल पर इसका संचालन होगा। बुधवार 27 मई को यह फ्लाइट यहां आएगी। इसके बाद 29 एवं 31 मई को भी इसका आवागमन होगा। इस बीच एयरपोर्ट पर कोविड-19 की वजह से सोमवार की तरह ही सुरक्षा मानक अपनाए गए। आरोग्य सेतु, मास्क आदि के बिना किसी भी यात्री को प्रवेश नहीं दिया गया। कुछ यात्री पीपीई किट में भी आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें