फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ रेवेन्यू में काम शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने से ज्यादा समय से बंद चल रहे बोर्ड ऑफ रेवेन्यू को मुकदमों की सुनवाई के लिए खोले जाने की मांग की गई है। बोर्ड ऑफ रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विजय चंद्र श्रीवास्तव ने बोर्ड के चेयरमैन को पत्र भेज कर कहा कि बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की इलाहाबाद और लखनऊ पीठें दो माह से अधिक समय से कोरोना संक्रमण की वजह से बंद चल रही हैं।
विज्ञापन

अब जबकि लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार ने बहुत सी रियायतें दे दी हैं। तमाम सरकारी दफ्तरों में काम शुरू हो गया है। जिला न्यायालय भी खुल गए हैं, इसलिए सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए बोर्ड को भी खोला जाना चाहिए। उनका कहना है कि बोर्ड ऑफ रेवेन्यू में किसानों के मुकदमे आते हैं। मुकदमों का निस्तारण नहीं होने से किसान परेशान हैं, इसलिए सुरक्षा के मानकों का पालन करते हुए मुकदमों की सुनवाई प्रारंभ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें