फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार बनी काल, मासूम की ली जान

Tue, 07 May 2019 02:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
अल्लापुर स्थित हाशिमपुर चौराहे के पास सोमवार सुबह काल बनी तेज रफ्तार कार ने मासूम की जान ले ली। सड़क पार करते वक्त उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह छिटककर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग निकला।  
विज्ञापन


 अल्लापुर डॉट पुल के पास झोपड़पट्टी मेें रहने वाला मो. ताहिर ऑटो चलाता है। परिवार में पत्नी गुड़िया के अलावा चार बच्चे हैं जिनमें करन(9) सबसे छोटा था। वह पास ही स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। सोमवार सुबह 9.30 बजे के करीब करन पड़ोस के ही तीन अन्य बच्चों के साथ कुछ खरीदने के लिए दुकान पर जा रहा था। अभी वह यशलोक अस्पताल के पिछले गेट के सामने सड़क पार कर रहा था तभी बालसन चौराहे की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने करन को टक्कर मार दी।

जोरदार टक्कर से छिटककर वह करीब 10 मीटर दूर जा गिरा और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े लेकिन आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही करन ने दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोष़ित कर दिया। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


उधर मासूम करन की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप तो रोते-रोते बेसुध हुए जा रहे थे। उधर बच्चे की नानी बदहवास सी हो गई थी। तीन भाइयों व एक बहन भी रोते-बिलखते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा सफेद रंग की कार से हुआ। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। हालांकि देर रात तक आरोपी व कार का कुछ पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें