फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : इंटरसिटी, गंगा गोमती के मुकाबले वंदे भारत का दो गुना है किराया, अधिकारियों ने बताई वजह

Thu, 14 Mar 2024 01:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वंदे भारत से जिन यात्रियों को लखनऊ से प्रयागराज तक एसी चेयर कार से आना उन्हें इसके लिए 850 रुपये चुकाने होंगे, जबकि लखनऊ से प्रयागराज के बीच चलने वाली गंगा-गोमती एवं लखनऊ इंटर सिटी का किराया 345 रुपये ही है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से गोरखपुर के लिए वंदे भारत का नियमित संचालन बृहस्पतिवार शुरू हो रहा है। रेलवे ने किराये का निर्धारण भी कर दिया है। प्रयागराज से लखनऊ के लिए चल रही इंटरसिटी, गंगा गोमती के एसी चेयरकार के मुकाबले वंदे भारत के एसी चेयरकार का किराया तकरीबन दो गुना है।

विज्ञापन


वंदे भारत से जिन यात्रियों को लखनऊ से प्रयागराज तक एसी चेयर कार से आना उन्हें इसके लिए 850 रुपये चुकाने होंगे, जबकि लखनऊ से प्रयागराज के बीच चलने वाली गंगा-गोमती एवं लखनऊ इंटर सिटी का किराया 345 रुपये ही है। वहीं इसी तरह वंदे भारत में प्रयागराज से रायबरेली का किराया 535 और अयोध्या धाम का किराया 1135 रुपये निर्धारित किया गया है।

गोरखपुर की बात करें तो वंदे भारत से आने एवं जाने के किराये में अंतर है। हालांकि किराये का अंतर ट्रेन के सभी ठहराव वाले स्टेशनों का भी है। प्रयागराज से अगर कोई यात्री वंदे भारत के चेयरकार से गोरखपुर जा रहा है तो उसे 1380 रुपये देने होंगे, वहींं एग्जीक्यूटिव श्रेणी में किराया 2500 रुपये है। वापसी में गोरखपुर से प्रयागराज का किराया क्रमश: 1440 एवं 2550 रुपये है। प्रयागराज से गोरखपुर आने एवं जाने में किराये का अंतर 60 रुपये होने के बारे में रेलवे अफसरों का कहना है कि इसकी प्रमुख वजह कैटरिंग चार्ज है। कहा कि इसके किराये में भोजन एवं नाश्ता भी शामिल है। इसी वजह से किराये में यह अंतर है।

विज्ञापन

वंदे भारत का किराया

स्टेशन का नाम : किराया ( चेयर कार - एग्जीक्यूटिव कार)
प्रयागराज- रायबरेली : 535 - 1020

प्रयागराज-लखनऊ : 680 - 1305
प्रयागराज- अयोध्या धाम : 1135 - 2000

प्रयागराज-बस्ती : 1290 - 2315
प्रयागराज- गोरखपुर : 1380 - 2500

-------------------------
रायबरेली से प्रयागराज : 705 - 1175

लखनऊ से प्रयागराज : 850 - 1455
अयोध्या धाम से प्रयागराज : 1190 - 2050

बस्ती से प्रयागराज : 1345 - 2365
गोरखपुर से प्रयागराज : 1440 -- 2550
विज्ञापन

महज पांच मिनट के अंतराल पर लखनऊ के लिए दो ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन होने के बाद बृहस्पतिवार से प्रयागराज के लिए पांच मिनट के अंतराल पर लखनऊ के लिए दो ट्रेनें हो जाएंगी। दरअसल वंदे भारत एक्सप्रेस की रवानगी का समय प्रयागराज जंक्शन से दोपहर 3.15 बजे है, जबकि लखनऊ इंटर सिटी प्रयागराज संगम स्टेशन से दोपहर 3.20 बजे चलती है। फर्क इतना है कि इंटर सिटी लखनऊ का सफर 4.10 घंटे में तो वंदे भारत तीन घंटे में पूरा करेगी।


इतना ही नहीं वंदे भारत का सिर्फ रायबरेली में ठहराव है जबकि इंटरसिटी का लखनऊ तक कुल नौ स्टेशनों पर ठहराव है। सामान्य श्रेणी में लखनऊ का किराया 90 रुपये होने की वजह से तय है कि आम लोग इंटरसिटी में ही सफर को वरीयता देंगे। वहीं वंदे भारत की बात करें तो बृहस्पतिवार को चेयर कार से लखनऊ के लिए उसमें 251 एवं गोरखपुर के लिए 252 सीट शाम पांच बजे तक खाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें