फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप चुरा रही चेहरे का नूर

Thu, 07 Apr 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मौसम में बदलाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
महिलाओं की पहचान उनकी खूबसूरती से होती है। शायद यही वजह है कि वह इसे लेकर सजग भी रहती हैं। अब जब पारा 41 डिग्री को पार कर चुका है और धूप तेज हैं ऐसे में अपने चेहरे का ख्याल करना न भूलें, खास तौर पर कामकाजी महिलाएं। उनकी थोड़ी सी लापरवाही चेहरे के नूर को चुरा सकती है। स्किन टैनिंग, सनबर्न, पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे मौसम में भी त्वचा खुल कर सांस ले सकें इसके लिए नियमित रूप से क्लीजिंग, टोनिंग और माइश्चराइजिंग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

संसक्रीन सबसे जरूरी
सिविल लाइंस स्थित ब्यूटी प्वाइंट के सविता छाबड़ा का कहना है कि इस मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है संसक्रीन का इस्तेमाल। इसमें नियमित और सही प्रयोग से त्वचा को काफी हद तक धूप के असर से बचाया जा सकता है। अगर आप सिर्फ कुछ समय के घर से बाहर निकलती है तो एसपीएफ-15, ज्यादा देर तक बाहर रहती है तो एसपीएफ-15 से अधिक का इस्तेमाल करना चाहिए। संसक्रीन खरीदते समय यह भी देखना चाहिए कि यह यूवीए और यूवीबी दोनों से त्वचा का बचाव करें।

इस मौसम में समय-समय पर यदि फेशियल और क्लीनअप करा दिया जाए तो त्वचा की चमक बरकार रहेगी। फेशियल कराने से त्वचा को पोषण मिलता है। एक्सपर्ट के मुताबिक फेशियल कराने से पहले अपने स्किन के टाइप को जानना जरूरी हैं। 30 वर्ष से अधिक की महिलाओं को फेशियल और 18 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों को क्लीनअप कराना चाहिए। इस मौसम में जेल, ओथ्री, मिंट और फ्रूट फेशियल अच्छे रहते है।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में अधिक पसीना होने की वजह से बालों की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। सिर में पसीना होने के कारण रूसी, दाने और खुजली की जैसी दिक्कत हो सकती है। इनसे बचने के लिए बालों की नियमित सफाई भी जरूरी है। हर दूसरे दिन शैंपू करें। संभव हो तो हेयर स्टाइल छोटी रखें। पोनी भी बना सकती हैं।
विज्ञापन


आपके लिए खास टिप्स
- अधिक से अधिक पानी पीएं।
- चेहरे की नियमित रूप से सफाई करें।
- बाहर निकलने से पहले संसक्रीन जरूर लगाएं।
- संभव हो तो थोड़ी देर वर्कआउट करें।
- यूवी प्रोटेक्शन वाला चश्मा पहने।
- अच्छी कंपनी के प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।
- त्वचा में किसी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- चेहरे को ढकने के लिए कैप, स्कार्फ और काटन के दुप्पटे का इस्तेमाल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें