बिग बाजार से सामानों का नमूना लेती टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से बुधवार को बिग बाजार एवं मैकडोनल्ड रेस्टोरेंट पर छापा मारकर जांच के लिए छह नमूने एकत्रित किए। नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। गड़बड़ी पाए जाने आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव की अगुवाई में मारे गए छापे में बिग बाजार में जांच के दौरान सरसों तेल, अरहल दाल, नमकीन, कचरी के चार नमूने एकत्र किए। इसके बाद मैकडोनल्ड में जांच की गई। वहां से आइसक्रीम और सॉस के नमूने लिए और उसे जांच के लिए लैब भेज दिया। कार्रवाई में हरिमोहन श्रीवास्तव, डॉ. तुलिका शर्मा, योगेश राय आदि मौजूद रहे।