कुंभ के दौरान कराए गए थे काम
झूंसी पंचायत क्षेत्र जो अब नगर निगम का हिस्सा हो गया है, वहां कुंभ के दौरान कई करोड़ रुपये खर्च कर विकास के कार्य कराए गए थे। सर्वाधिक कार्य पीडीए और पीडब्ल्यूडी ने कराए। यहां सड़क चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर, चौराहे और बिजली के काम कराकर क्षेत्र को सजाया गया था। कुंभ के दौरान झूंसी मेला क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा रहता है।
झूंसी क्षेत्र को योजना बनाकर विकसित किया जाएगा। वहां बिजली, पानी, सड़क, नाली, खड़ंजा के साथ सफाई और स्ट्रीट लाइट की बेहतर
व्यवस्था की जाएगी। पंचायत भवन के बेहतर उपयोग के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। - रवि रंजन, नगर आयुक्त
file:///D:/New%20Doc%202020-05-22%2012.04.57.pdf