फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में तीन मई तक परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में आगामी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह के अनुसार लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने के मद्देनजर स्नातक एवं परास्नातक की परीक्षाएं तीन मई तक के लिए स्थगित की जाती हैं। परीक्षा कार्यक्रम की आगामी सूचना केंद्र सरकार की ओर से जारी होने वाले अगले दिशा-निर्देशों के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि इविवि में तीन मई तक नियमित कक्षाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन पूर्व की भांति जारी रहेगा। सभी विभाग और सेंटर ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन से संबंधित रिपोर्ट रजिस्ट्रार को प्रतिदिन भेजेंगे। इसके अलावा सभी अकादमिक एवं प्रशासनिक डिवीजनों के गैर शैक्षणिक स्टाफ अपने अफसरों से नियमित रूप से संपर्क में रहेंगे। अगर 20 अप्रैल के बाद सरकार की ओर से कुछ छूट दी जाती है तो न्यूनतम स्टाफ के साथ इविवि में कार्यालयों का संचालन शुरू किया जा सकता है।
लॉकडाउन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि को तीन मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। कुलसचिव डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि लॉकडाउन की इस अवधि में वह अपना मोबाइल फोन ऑन रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे तत्काल संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें