फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंच विभाजन का विवाद और गहराया

Fri, 10 Jun 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच बनाने को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान को लेकर विवाद और गहरा गया है। 12 और 13 जून को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के मद्देनजर हाईकोर्ट के अधिवक्ता इस मुद्दे पर भाजपा से दो टूक जवाब चाहते हैं। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का शुक्रवार को घेराव करने की तैयारी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार के सचिव अशोक कुमार सिंह ने भी साफ किया है यदि भाजपा बेंच विभाजन के पक्ष में राय रखती है तो उसे वकीलों का जबरदस्त विरोध झेलना होगा। महासचिव ने बैठक के दौरान इस मुद्दे पर साफ राय देने की मांग की है। दूसरी ओर पूर्व महासचिव प्रभाशंकर मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने दिन भर वकीलों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की है। प्रदेश अध्यक्ष से उन्होंने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा था, मगर कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है इसलिए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष का घेराव किया जाएगा। हाईकोर्ट के तमाम अधिवक्ता इस मुद्दे पर उनके साथ हैं और विभाजन की यदि कोशिश होती है तो भाजपा का मिशन 2017 अधिवक्ता असफल कर देंगे।

अधिवक्ता फोरम ने भी विभाजन के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष के बयान पर गहरी नाराजगी जताई है। फोरम केसंयोजक राजेश खरे, मनीष द्विवेदी, राजीव शर्मा, आरएस चौधरी आदि ने बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व उपाध्यक्ष हरवंश सिंह के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने दावा किया है कि उनको बेंच विभाजन का कोई प्रस्ताव नहीं होने का आश्वासन मिला है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें