फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा सर्किट हाउस पीएम के लिए बुक

Fri, 10 Jun 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
narendra modi - फोटो : SANTOSH
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इलाहाबाद आने कार्यक्रम अभी अंतिम रूप से फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन ने प्राथमिक सूचना के आधार पर उनके संभावित कार्यक्रम का खाका तैयार कर लिया है। पूरा सर्किट हाउस प्रधानमंत्री के लिए बुक कर दिया गया है। ऐसे में अन्य विशिष्ट जनों को रहने के दूसरे ठौर तलाशने होंगे। अगर संभावित कार्यक्रम में बड़ा फेरबदल नहीं होता है तो पीएम मोदी 12 जून को दिन में इलाहाबाद पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे। 13 जून की शाम परेड मैदान पर जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौटेंगे। इस बीच वह गंगा आरती और स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंगा सफाई अभियान में भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


संभावित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इलाहाबाद में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए 12 जून को दिन में 11 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे। तकरीबन एक घंटे बाद इलाहाबाद पहुचेंगे। बम्हरौली हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से पोलो मैदान आएंगे और फिर सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद होटल कान्हा श्याम में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे और वहां से केपी इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंचेंगे, जहां भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है।

शाम को गंगा आरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। 13 जून को सुबह स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंगा सफाई में शामिल होंगे। साथ ही शाम पांच बजे परेड मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के समय को लेकर फेरबदल संभावित है, क्योंकि बम्हरौली हवाई अड्डे पर रात में उड़ान भरने की सुविधा नहीं है। ऐसे में पीएम की सभी देर तक चलती है तो विजिबिलिटी कम होने के कारण उनका विमान रवाना करने में दिक्कत आ सकती है। फिलहाल प्रशासन को पीएमओ से अंतिम कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इलाहाबाद में 12 एवं 13 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पूरा प्रशासनिक अमला उनकी सुरक्षा का इंतजाम करने में जुट गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एसपीजी के डीआईजी विवेकानंद के साथ कमिश्नर राजन शुक्ला, आईजी आरके चतुर्वेदी, डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही, डीएम संजय कुमार, एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बैठक की और सुरक्षा संबंधी कई मसलों पर चर्चा करते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद अफसरों ने भाजपा के कार्यक्रम स्थल केपी इंटर कॉलेज और परेड मैदान का भी निरीक्षण किया।

केपी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. राकेश तिवारी और परेड मैदान स्थित जनसभा स्थल के प्रभारी प्रभाशंकर पांडेय ने अफसरों के साथ तैयारियों की रूपरेखा साझा की। इस दौरान अपर आयुक्त डीपी गिरि, नगर आयुक्त शेषमणि पांडेय, एडीए सचिव वंदना त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी आलोक वर्मा, एसपी सिटी राजेश यादव, आरएम रोडवेज हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें