चित्र परिचय------- मंडी समिति जसरा का निरीक्षण करते मंडी प्रशासन डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार सि
- फोटो : Department
उपनिदेशक संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को जसरा मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। सिंह ने मंडी की जर्जर सड़क, खराब नाली व बंद हैंडपंप पर नाराजगी जताई।
उन्होंने नवंबर से नाली व सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। पांच साल से बंद शौचालय को कल से खुलवाने के कड़े निर्देश दिए। अवैध कब्जों पर कार्रवाई और झोपड़पट्टी हटाने की बात भी कही। उपनिदेशक ने दस-दस वर्ग बी व सी की नई दुकानें बनाने तथा चट्टे व टीन शेड की मरम्मत का आश्वासन दिया।
पानी के लिए दो जल शीतक लगाने और सबमर्सिबल के प्रस्ताव भेजने को कहा। लाइसेंस नवीनीकरण न होने की शिकायत पर मंडी सचिव को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उपनिदेशक निर्माण अखिलेश सिंह और मंडी सचिव श्याम लाल सिंह भी मौजूद रहे।