फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस अपराधी को पकड़ने में भारी फोर्स लगी, मुठभेड़ हुई, वह गिरफ्तारी के बाद चौराहे पर पान खाता मिला

Sat, 09 Jan 2021 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : पुलिस मुठभेड़ के बाद बदमाश को बाइक से ले जाते समय दुकान पर रुककर पान खाते पुलिसकर्मी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़े गए अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह के सदस्य अशोक पासी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। कचहरी में पेशी से पहले हत्या, लूट, छिनैती से संगीन अपराधों में नामजद अशोक कोतवाली से कुछ दूर आगे एक दुकान पर पान खाता मिला। उस वक्त उसके पास सिर्फ एक सिपाही ही नजर आ रहा है। जबकि अशोक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था और इसके लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त भारी फोर्स लगाई गई थी। गिरोह के सरगना सोरांव निवासी सलमान को भी पुलिस ने बुधवार को कौंधियारा इलाके में मुठभेड़ के बाद ही पकड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनकाउंटर - फोटो : demo
नैनी पुलिस और एसओजी यमुनापार की टीम को बृहस्पतिवार की रात आठ बजे के करीब अशोक के इलाके में होने की सूचना पर अरैल बांध रोड पर घेरेबंदी की थी। इमसें एसओजी यमुनापार व नैनी पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। पुलिस के मुताबिक अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के सदस्य अशोक को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। अशोक के पैर में गोली लगी और उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी यमुनापार व एसपी क्राइम भी पहुंचे। 

एसआरएन में इलाज के बाद शुक्रवार को पकड़े गए बदमाश को नैनी कोतवाली लाया गया। यहां लिखा पढ़ी के बाद एक मोटरसाइकिल से दो सिपाहियों के साथ उसे कचहरी के लिए रवाना कर दिया गया। कोतवाली से चंद फलांग की दूरी पर बाइक रुक गई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठा सिपाही सामने स्थित गुमटी पर कुछ खरीदने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिपाही ने वहां पान मसाला खरीदा और खुद खाने के साथ अपराधी को भी खिलाया। इसके बाद कचहरी के लिए कचहरी के लिए रवाना हुए। वहीं, इस बारे में कोतवाली इंचार्ज शुभम टोडी ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें