फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव बोले, अपराधी कितना भी ताकतवर हो, उसे किया जाएगा दंडित

Tue, 01 Jan 2019 01:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
सूबे के डिप्टी  सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कुंभ मेला में  भाजपा के शिविर का भूमि  पूजन किया। भूमि पूजन के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था को  लेकर संवाददाताओं से हुई  बातचीत में उन्होंने कहा कि योगी सरकार में सुशासन है। प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी  को भी  खिलवाड़ नहीं  करने  दी जाएगी। अपराधी कितना भी  ताकतवर क्यों न हो, उसे दंडित कराने में कोई  कसर नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन


डिप्टी  सीएम ने कहा कि भयमुक्त समाज ही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता  है। इसे बनाए रखने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी। केशव ने किला में देवी सरस्वती की प्रतिमा लगाए जाने पर कहा कि गंगा और यमुना के  दर्शन हम लोग कर लेते हैं और अब  अदृश्य सरस्वती का दर्शन उनकी  प्रतिमा के माध्यम से आने वाले  दिनों में करेंगे। मेला के नागवासुकी मार्ग  स्थित  सेक्टर छह में केशव  प्रसाद मौर्य ने भूमि पूजन  आचार्य  चंद्रमौली  द्विवेदी और आचार्य रमेश  चंद्र शुक्ला के आचार्यत्व  में की। इस अवसर पर काशी प्रांत  के अध्यक्ष महेश  चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह शिविर कुंभ मेले में आने वाले  श्रद्धालुओं  को समर्पित रहेगा।

इसमें  पार्टी से  जुड़े कार्यकर्ताओं के रहने एवं  खाने की व्यवस्था  रहेगी। इसी  शिविर में  चिंतन शिविर एवं  अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष  अवधेश चंद्र गुप्ता, कन्हैयालाल पांडेय, दीपक पटेल, राजू शुक्ला, शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, विक्रमजीत  सिंह भदौरिया, रतन दीक्षित,  पवन श्रीवास्तव, कुंज  बिहारी  मिश्र, श्याम चंद्र हेला,  वंदना दुबे, मृत्युंजय तिवारी, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें