फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दी गंगा की दुहाई, करें गंगा की सफाई

Fri, 21 Aug 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उज्जैन की कथाव्यास वर्षा नागर ने बृहस्पतिवार को  संगमनगरी में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की गंगा बहाई। उन्होंने कथा के माध्यम से जीवन में सुधार, सद्विचार लाने और सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। कहा, सद्विचारों से ही अपने जीवन में, समाज और देश का विकास किया जा सकता है।  इसी क्रम में उन्होंने जुटे भक्तों से निर्मल गंगा के लिए संकल्प दिलाया। कहा, गंगा की निर्मलता के लिए सभी पूरे मनोयोग से सहयोग करें।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर स्थित दुर्गा पूजा मैदान पर सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत में उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का मर्म समझाया। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। कथा संयोजक मक्खन लाल केसरवानी के मुताबिक श्रीमदभागवत कथा 26 अगस्त तक रोजाना दिन में साढ़े तीन से साढ़े छह बजे तक होगी। कथा के दौरान मोहन लाल गुप्ता, प्रभाकर शुक्ला, अनिल कुमार केसरवानी, राम प्रताप सिंह, प्रतीक सोनी, सोनू सिंह, आलोक रंजन आदि व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें