बहरिया क्षेत्र के कहली सातनपुर संपर्क मार्ग की सड़क इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाई गई थी, लेकिन मरम्मत न होने से सातनपुर से कहली चौराहे तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। ग्रामीण सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि सड़क काफी पुरानी हो चुकी है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से संपर्क मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।