फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महरुपुर से मदारीपुर जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त

Wed, 25 Feb 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के महरुपुर हाईवे से बारी भीट होते हुए मदारीपुर जाने वाला संपर्क मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील होकर क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। इससे राहगीरों एवं स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गांव निवासी हरिश्चंद्र, डॉ. अनवर, संजय सिंह और विनय सिंह आदि ने बताया कि उक्त सड़क की एक वर्ष पहले मरम्मत हुई थी। इसके बाद फिर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


गड्ढे में तब्दील सड़क, लोग हो रहे चोटिल

करमा रोड पर गौहनिया चौराहे से राजापुर के बीच जगह-जगह सड़क पर गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शीघ्र सड़क के मरम्मत कराने की मांग की है।

बदहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग

पूरे रघई गांव से सराय ममरेज तक जाने वाला मार्ग बदहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे रघई गांव से पूरे लुटई साथार डीह होते हुए सरायममरेज तक जाने के लिए यही एक मात्र मुख्य मार्ग है, जो गड्ढों में तब्दील हो गई है। गांव के जंग बहादुर, शिवसागर यादव, सभाजीत पटेल और अवधेश कुमार सरोज ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें