फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग करेगा 3838 नर्सों की भर्ती

Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
नर्सिंग की पढ़ाई तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग स्टाफ नर्स की भर्ती करने जा रहा है। चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 3838 नर्स की भर्ती के लिए इसी महीने आवेदन मांगा जाएगा। इसके लिए शासन से अनुमोदन मिल गया है। आयोग पहली बार स्टाफ नर्स की भर्ती करेगा। इससे पहले इस पद पर विभाग के स्तर पर भर्ती होती थी, लेकिन ग्रेड पे बढ़ने के बाद आयोग से भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ.अनुरुद्ध यादव ने बताया कि इस भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर ली गई है। दो सप्ताह में विज्ञापन जारी हो जाएगा।
विज्ञापन


स्टाफ नर्स पद पर भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। साक्षात्कार नहीं होगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ आधारित एक प्रश्नपत्र होगा। इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य हिन्दी और नर्सिंग से संबंधित प्रश्न होंगे। सिलेबस तथा परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विज्ञापन के साथ जारी होगा।

बारहवीं उत्तीर्ण। इसके अलावा उत्तर प्रदेश नर्स तथा धात्री परिषद में रजिस्ट्रेशन के योग्य सामान्य उपचारिका एवं प्रसूति प्रशिक्षण में डिप्लोमा अथवा नर्सिंग में स्नातक (बीएससी) की उपाधि। महिला अभ्यर्थियों के लिए इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश नर्स तथा धात्री परिषद से नर्स और धात्री के रूप में रजिस्ट्रीकरण का प्रमाण पत्र हो। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश नर्स तथा धात्री परिषद से नर्स और साईकियाट्री का डिप्लोमा तथा रजिस्ट्रीकरण का प्रमाण पत्र हो।
विज्ञापन


 बड़ी बाधा नहीं आई तो पीसीएस-2017 का विज्ञापन जनवरी के पहले सप्ताह में जारी हो जाएगा। आयोग को नौ विभागों में सवा सौ से अधिक पदों के लिए अधियाचन मिल चुका है। अन्य विभागों से भी पदों का विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें