फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के बाद बनेगी शहर की सबसे बड़ी टाउनशिप

Sun, 24 Jun 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
township - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनी में इलाहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर की सबसे बड़ी टाउनशिप बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए तमाम कागजी कार्रवाई एडीए द्वारा पूरी की जा रही है। नैनी में पुराने यमुना पुल से नए यमुना पुल के बीच इस टाउन शिप का निर्माण कार्य एडीए द्वारा कुंभ मेले के बाद शुरू किया जाएगा। इसमें सभी तरह के फ्लैट और विला के साथ मॉल एवं होटल बनाए जाने की तैयारी है। खास बात ये कि हर फ्लैट से संगम दिखेगा।
विज्ञापन


एडीए बोर्ड की बैठक में ही नैनी में नए यमुना पुल से पुराने यमुना पुल के बीच में खाली पड़ी जमीन में नई टाउनशिप बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके निर्माण को लेकर एडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। टाउनशिप का प्रस्तावित लेआउट भी एडीए ने तैयार कर लिया है। 81.5 एकड़ में बनने वाली यह टाउनशिप इलाहाबाद की सबसे बड़ी टाउनशिप होगी। यहां उच्च स्तरीय स्टार वाले तीन होटल की भूमि का भी प्रावधान है। इसके अलावा यहां छह कामर्शियल मॉल भी बनाए जाने हैं। होटल और कामर्शियल मॉल का भी एडीए ने लेआउट तैयार किया है। यहां 16-16 मंजिल के कुल 28 टावर बनाए जाएंगे। इसमें सर्वाधिक टू बीएचके (दो बेडरूम, एक हॉल, एक किचन) वाले फ्लैट रहेंगे। इस टाउनशिप में थ्री बीएचके, फोर बीएचके, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस वाले फ्लैट का भी निर्माण किया जाएगा। टाउनशिप में लोगों को विला की भी सुविधा मिलेगी।

नैनी में एडीए की अल्ट्रा माडर्न टाउनशिप में एक मिनी स्टेडियम, अस्पताल, दुकानें, कम्यूनिटी सेंटर आदि भी बनाए जाएंगे। संगम से नजदीक होने की वजह से पर्यटकों को यह टाउनशिप लुभाएगी। टाउनशिप निर्माण के बाद शहर में यमुना बैंक रोड पर बनाए जाने वाले पार्क से इसका पूरा नजारा दिखेगा। इतना ही नहीं अल्ट्रा माडर्न टाउनशिप की डिजाइन कुछ इस तरह से तैयार की गई है कि इसके हर एक फ्लैट से गंगा-यमुना के संगम का भी विहंगम दृश्य दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद की इस बड़ी टाउनशिप का लेआउट अभी बनाया गया है। इस अल्ट्रा माडर्न टाउनशिप का निर्माण कुंभ के बाद ही शुरू किया जाएगा।
00 भानु चंद्र गोस्वामी, उपाध्यक्ष इलाहाबाद विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें