फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना को लेकर ओमेक्स कार्यालय के सामने प्रदर्शन

Sun, 24 Jun 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अपने आशियाने की मांग को लेकर शनिवार को ओमेक्स वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले लोगों ने सिविल लाइंस स्थित ओमेक्स कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा गया कि ओमेक्स कंपनी के मालिक के साथ वेलफेयर सोसायटी की बैठक सुनिश्चित की जाए। साथ ही ओमेक्स वाटरफ्रंट हाईटेक इंटीग्रेटेड सिटी नैनी इलाहाबाद के ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करें। सोसायटी की ओर से कंपनी के स्थानीय अफसर को इस आशय का एक ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन


ओमेक्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, सचिव नीरज श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने ओमेक्स कार्यालय के सामने पहले एक सभा की। सभा में कहा गया कि कंपनी की योजना से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने अपनी कमाई के लाखों रुपये प्लॉट और फ्लैट के लिए लगाए। कंपनी ने इस योजना के तहत लोगों को उनका कब्जा नहीं दिया और एक दूसरी योजना शुरू करने की तैयारी कर डाली। प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि जिन लोगों ने वर्ष 2008-09 में ओमेक्स की योजना में प्रापर्टी के लिए पैसा खर्च किया पहले उनके हितों का ध्यान रखा जाए। इस दौरान अरविंद सिंह, जेपी सिंह, जगन्नाथ चटर्जी, आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें