फूलपुर के सार्वजनिक ग्रामीण पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर माफी प्रतापपुर में मेडल एवं उपहार प
- फोटो : Archive
नियमित रूप से विद्यालय आने वाले बच्चों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे, जब उन्हें मेडल पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सार्वजनिक ग्रामीण पूर्व माध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर माफी प्रतापपुर की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित उपस्थिति, अनुशासन और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना है।
सम्मान समारोह में कक्षा 7 की छात्रा नैन्सी यादव को उनकी पूर्व कक्षा 6 तथा कक्षा 8 की छात्रा संघमित्रा मौर्य को उनकी पूर्व कक्षा 7 में 95 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज करने पर मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य विद्यार्थियों को भी नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। सहायक अध्यापक सिद्धार्थ भारद्वाज ने कहा कि ऐसे प्रेरक कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। इस दाैरान कमला पटेल, प्यारेलाल वर्मा, सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।