पूर्व प्रधान मोहिउद्दीनपुर निवासी शिवराम मौर्य ने बताया कि जुलाई में उनके मोबाइल पर दो बार मैसेज आया। जिसमें पहली बार 25 हजार रुपये और एक हफ्ते बाद 50 हजार रुपये बिजली का बिल भेजा गया। उन्होंने बताया कि बिजली का बिल देखते ही वह बीमार पड़ गए। उन्होंने बताया कि वह उपकेंद्र फतेहपुर कायस्थान से जुड़े ग्राम मोहद्दीनपुर स्थित मकान के मात्र पंखा-बत्ती कनेक्शन उपभोक्ता है। वह हर महीने नियमित रूप से बिजली का बिल जमा करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उपखंड अधिकारी फाफामऊ से मिलकर समस्या बताई लेकिन उसका निस्तारण नहीं किया गया। उन्होंने बिजली विभाग के रवैये पर नाराजगी जताई है।