फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विधि मंत्री रिजिजूू बोले : इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्य पूरे देश के लिए बनते हैं नजीर

Sat, 04 Feb 2023 09:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 150वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने तकरीबन आधे घंटे के भाषण में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की गौरवशाली परंपरा को भी याद किया।
विज्ञापन
1 of 7
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के समारोह में मौजूद केंद्रीय विधि मंत्री किरेन रिजिजू। - फोटो : अमर उजाला।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 150वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने तकरीबन आधे घंटे के भाषण में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की गौरवशाली परंपरा को भी याद किया। कहा कि देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट होने के नाते जब यहां कोई अच्छा कार्य व सफलता प्राप्त होती है तो वह पूरे देश के लिए उदाहरण बन जाता है। इसलिए इसके गौरवशाली इतिहास को बनाए रखना व आगे ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार, बार व बेंच सब एक ही हैं और हम सभी मिलकर देश के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी को सस्ता, समय से व सुलभ न्याय प्राप्त कराना है। उन्होंने न्यायपालिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड के समय जब संक्रमण उच्च स्तर पर था। तब भी इसे चुनौती के रूप में लेते हुए न्याय देने की प्रक्रिया को जारी रखा और कई करोड़ मामलों को निस्तारित किया।
विज्ञापन

2 of 7
Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट एसोसिएशन के 150वें समारोह में बोलते केंद्रीय विधि मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला।
ई-कोर्ट के तीसरे फेज में इलाहाबाद हाईकोर्ट की होगी अग्रणी भूमिका

केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि ई-कोर्ट फेज-तीन के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की अग्रणी भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि विधि शब्दकोष इस प्रकार से तैयार किया जा रहा है, जिससे कानूनी भाषा को आसानी से समझा जा सके। कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनाने पर विचार करना होगा, जिससे आम आदमी, गरीब आदमी व दूर-दराज से आने वाले लोगों के छोटे-छोटे मुकदमे स्थानीय स्तर पर ही समाप्त हो जाएं। इस कार्य हेतु लीगल सर्विसेज कैंप लगाकर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज यहां पर जो भी हाईकोर्ट के विकास से संबंधित मुद्दे उठाए गए हैं, उन पर विचार करना मेरी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

3 of 7
Prayagraj : इलाहाबाद हाईकोर्ट एसोसिएशन के 150वें समारोह में बोलते केंद्रीय विधि मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन से मेरिट में कम नहीं हाईकोर्ट बार

उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने बार एसोसिएशन हाईकोर्ट के 150 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन से किसी भी मेरिट में कम नहीं है। यह अपनी गौरवशाली प्रतिष्ठा को निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मैं भी इस बार एसोसिएशन का सदस्य रहा हूं। उन्होंने यहां के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

4 of 7
न्यायमूर्ति विक्रमनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
बार और जजेज को समझना किसी के बस की बात नहीं

कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रमनाथ ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के 150 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए इलाहाबाद बार एसोसिएशन के अतीत के बारे में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यहां की बार और जजेज को समझना किसी के बस की बात नहीं। उन्होंने कहा कि इस बार एसोसिएशन ने 150 वर्षों में अनेक नगीने दिए हैं। इस दौरान न्यायमूर्ति ने केंद्रीय विधि मंत्री की खूबियों को भी बताया और माहौल को खुशनुमा बनाते हुए कुमार विश्वास की कविता भी पढ़ी।
विज्ञापन

5 of 7
Prayagraj News : राजेश बिंदल, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
शीर्ष पर पहुंचना हमारा उद्देश्य: मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने कहा कि हम सभी को इस पर भी विचार करने की आवश्यकता है कि हम कहां से चले थे और कहां पर पहुंचे हैं और कहां पर पहुंच सकते थे। हमेशा हमारा उद्देश्य शीर्ष पर पहुंचना ही होना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
Prayagraj News : न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर। - फोटो : अमर उजाला।
हाईकोर्ट में हो एक बेहतर लाइब्रेरी
कार्यक्रम में न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर ने कहा कि इस बार एसोसिएशन ने बहुत सी महान विभिूतियों को दिया है। उन्होंने कहा कि इतने बुद्धिजीवी एक साथ एक छत के नीचे एकत्र होते हैं, यह बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में एक बेहतर लाइब्रेरी की जरूरत है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मुकदमों के निस्तारण में वे सभी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Prayagraj News : राधाकांत ओझा, अध्यक्ष, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन। - फोटो : अमर उजाला।
कॉलेजियम विवाद का भस्मासुर की तरह हो नाश: राधाकांत ओझा

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेजियम मामले पर उठे विवाद का भस्मासुर की तरह नाश होने की बात कही। कहा कि आज हाईकोर्ट में जजों की संख्या कम है। इसे भरा जाना चाहिए, जिससे कि लंबित वादों का निस्तारण आसानी से हो सके।

कार्यक्रम में न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा, महामंत्री सत्यधीर सिंह जादौन, प्रेस सचिव आशुतोष त्रिपाठी, नीरज कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, सत्यम पांडेय, नीरज कुमार त्रिपाठी, मृत्युंजय त्रिपाठी, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें