फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले : सबको सुलभ न्याय मिले इसके लिए कार्यपालिका और न्यायपालिका मिलकर कार्य करें

Fri, 03 Feb 2023 11:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के १५०वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को सस्ता,त्वरित और सुलभ न्याय के लिए न्यायपालिका और कार्यपालिका को मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 8
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यक्रम में बोलते मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के १५०वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को सस्ता,त्वरित और सुलभ न्याय के लिए न्यायपालिका और कार्यपालिका को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने सरकार की ओर से अधिवक्ताओं के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों का सिलसिलेवार जिक्र किया। इसके साथ ही सीएम ने प्रयागराज को शिक्षा और न्याय का हब बनाने का भी भरोसा दिलाया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाहन पार्किंग और अधिवक्ता चैंबर्स केलिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के निर्माण के लिए सरकार ने ६४० करोड़ रुपये का बजट पहले ही जारी कर दिया है। इसके अलावा इलाहाबाद को शिक्षा का हब बनाने के लिए उनकी सरकार कटिबद्ध है। इस क्षेत्र में वह काम कर रही है। राष्ट्रीय स्तर का डॉ. राजेंद्र प्रसाद विधि विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन से भूमि अधिग्रहण के लिए कहा गया है। इसका प्रस्ताव पहले की कैबिनेट से पास हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 8
Prayagraj News : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में सीएम योगी और चीफ जस्टिस राजेश बिंदल। - फोटो : अमर उजाला।
भूमि अधिग्रहीत होते ही इस काम में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता कल्याण निधि के तहत युवा अधिवक्ताओं को पांच लाख की सहायता के लिए सरकार पहले की आदेश जारी कर चुकी है। इसके अलावा कोविड के दौरान भी मृतक अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता के रूप में 111.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। एक अन्य मद में 47 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इस दौरान हाईकोर्ट बार के स्थापना दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन

3 of 8
Prayagraj News : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
न्याय और प्रशासनिक व्यवस्था के मॉडल के रूप में जिलों में बनाए जाएंगे इंटीग्रेटेड मुख्यालय
सीएम ने कहा कि प्रयागराज, लखनऊ, श्रावस्ती, कासगंज सहित कई जिलों में जिलों में न्यायालयों के कक्ष, अधिवक्ताओं चैंबर्स की स्थापना के लिए धन आवंटितकर दिया गया है। इसके साथ ही और जिलों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसके अलावा कई जिलों में न्यायालयों के लिए इंटीग्रेटेड भवनों केनिर्माण पर कार्य चल रहा है। इन इंडीग्रेटेड भवनों में कमिश्नरेट केसाथ न्यायालय कक्षों की भी स्थापना की जाएगी। जिससे कि न्याय पाने के लिए लोगों को बहुत परेशान न होना पड़े। यह एक तरह का मॉडल भी होगा।

4 of 8
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल से कम है यूपी में लंबित मामले

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के १५०वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने कहा कि लंबित वादों के मामले में अब यूपी तीसरे स्थान पर आ गया है। जबकि, पहले लंबित मामलों में यूपी पहले स्थान पर था। उन्होंने इसके लिए जिला स्तर पर कार्य कर रहे न्यायिक अफसरों की तारीफ भी की। कहा कि आए दिन हो रही लोक अदालतों की बदौलत यूपी में लंबित मामलों की संख्या पहले के मुकाबले कम हुई है। अब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का नाम यूपी से पहले है। उन्होंने इसके लिए अधिवक्ताओं धन्यवाद दिया। कहा कि बार के सहयोग से ही ऐसा हो सका है। उन्होंने कहा कि बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। दोनों एक ही व्यवस्था केलिए कार्य कर रहे हैं। अधिवक्ताओं के सहयोग से ही हाईकोर्ट को बुलंदियों पर लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 8
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद को शिक्षा और न्याय का हब बनाए सरकार: राधाकांत

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए सीएम योगी से इलाहाबाद को शिक्षा और न्याय का हब बनाए जाने की मांग की। कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए उनके समक्ष कई मांगें लंबित हैं। इसमें अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट भी शामिल है।अध्यक्षीय भाषण में बार अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने कहा कि यह धरा गंगा, यमुना, सरस्वती द्वारा सिंचित है और इस परिसर में न्याय की देवी का भी वास है। बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन

6 of 8
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के समारोह में सीएम योगी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
आज हाईकोर्ट बार एशिया के सबसे अधिक सदस्यों वाला हो गया है। उन्होंने बार के गौरवशाली इतिहास को भी याद किया। १२ बैरिस्टर्स ने मिलकर इसकी स्थापना तीन फरवरी 1873 में की थी। स्वतंत्रता आंदोलन में बार की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही है। कहा कि हाईकोर्ट के जज लगातार काम कर रहे हैं लेकिन 160 पदों के मुकाबले जजों की संख्या कम है। इस वजह से लंबित मामलों की संख्या अधिक है। उन्होंने सीएम से कहा कि वन डिस्ट्रिक वन उत्पाद की तर्ज पर इलाहाबाद को शिक्षा और न्याय का हब बनाया जाए।

अध्यक्ष ने कहा कि कोविड के दौरान 241 अधिवक्ताओं का निधन हुआ। बार ने 124 अधिवक्ताओं के आश्रितों की सहायता की। हम सभी अधिवक्ताओं की सहायता कई दिक्कतों की वजह से नहीं कर सके। उन्होंने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की भी वकालत की।

हाईकोर्ट में स्थापित हो हास्पिटल

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बार महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने दो मांगों पर ध्यान आकृष्ट किया। कहा कि हाईकोर्ट में हॉस्पिटल और दूसरा महाधिवक्ता कार्यालय के पीछे खाली पड़ी भूमि को अधिग्रहीत कर लिया जाए। इससे कार्य आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन

7 of 8
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
मथुरा केकलाकारों की मयूर नृत्य की प्रस्तुति पर हुए मंत्र मुग्ध

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की स्थापना दिवस पर मथुरा की बृज लोक कला फाउंडेशन के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई। कलाकारों ने मयूर नृत्य, फूलों की होली, भजन की प्रस्तुति ने पांडाल में उपस्थित लोगों का मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत सीएम योगी और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उद्घाटन सत्र के बाद बृज लोक कला फाउंडेशन केदानी शर्मा की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन एच आर खान अपर निदेशक, न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने किया। इस मौके पर बार के वरिष्ठï उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रेस आशुतोष त्रिपाठी, उष्मा मिश्रा, सत्यम पांडेय, अरुण कुमार सिंह, नीरज कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह यादव, मृत्युंजय त्रिपाठी, दिलीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में बार के पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

8 of 8
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।
इन विभूतियों के तैल चित्रों और बार के संशोधित बाईलॉज का हुआ अनावरण
सीएम योगी ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सात विभूतियों के तैल चित्रों का अनावरण किया। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व राज्यपाल स्व. केसरीनाथ त्रिपाठी, महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा के पिता स्व. रंग मिश्रा, न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा के पिता उमाकांत मिश्रा, न्यायमूर्ति विकास बुधवार के पिता एससी बुधवार, वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्व. आरपी गोयल, वरिष्ठ अधिवक्ता रहे शिशिधर पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता रहे भरत जी अग्रवाल का नाम शामिल है। इसके अलावा सीएम योगी और मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल सहित अन्य अतिथियों ने संशोधित बाईलॉज का अनावरण किया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा, न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा, न्यायमूर्ति, न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी, न्यायूर्ति पीयूष अग्रवाल, न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह, न्यायमूर्ति राजीव जोशी, महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व गृह सचिव रहे अश्वनी अस्थाना सहित बड़ी संख्या में न्यायमूर्ति, वरिष्ठï अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें